बसंत कुमार डोरे उत्कृष्ट प्राचार्य के खिताब से हुए सम्मानित



पंडरिया (कबीरधाम):
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोड़ापुरी (विकासखंड पंडरिया, जिला कबीरधाम) के प्रभारी प्राचार्य श्री बसंत कुमार डोरे को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व क्षमता एवं समर्पित सेवाओं, नवाचारी गतिविधियों के लिए “मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2025” के तहत “उत्कृष्ट प्राचार्य” के खिताब से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संभागीय शिक्षा कार्यालय, दुर्ग में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जहाँ संभाग के अन्य शिक्षकों व अधिकारियों की उपस्थिति में  डोरे जी को प्रतीक चिन्ह,साल , श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे ज़िले में शिक्षा जगत को गौरव की अनुभूति हुई है और यह सम्मान निश्चित ही अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।