पंडरिया-विकास खंड के ग्राम पंचायत महली में बसंत पंचमी पर ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।शासन के आदेशानुसार मातृ पितृ पूजन दिवस का भी आयोजन विद्यालय में किया गया।


जिसमें बच्चो ने अपने माता – पिता के आरती पूजा कर आशीर्वाद लिया ।जिस में बच्चो और पालको में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्राथमिक शाला के बच्चो ने प्राथमिक शाला महली के नए भवन पर प्रवेश किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रघुराई चंद्राकर ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश चंद्राकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी जी पी बनर्जी, संकुल समन्वयक ईश्वर तिवारी, पूर्व माध्यमिक शाला महली के प्रधान पाठक सोमनाथ साहू,पूर्व माध्यमिक शाला कुंडा के प्रधान पाठक मोहन राजपूत, पूर्व माध्यमिक शाला हथमुड़ी की प्रधाम पाठक स्मृति द्विवेदी, पूर्व माध्यमिक शाला की शिक्षिका उमा पाठक, प्राथमिक शाला महली के प्रधान पाठक पवन पाठक, शिक्षक सुरेश देवांगन, बिंदु राजपूत, सुधा क्षत्रिय, इन्द्राणी सत्यम, प्रहलाद चंद्राकर , बद्री यादव सहित पालक ग्रामवासी और विद्यालय के समस्त बच्चो की भारी संख्या में उपस्थिति थे।






