गायत्री विद्यापीठ पेण्ड्रीकला-रापा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी एवं मातृ पितृ पूजन


पंडरिया-ब्लाक अंतगर कुंडा के समीप गायत्री प्रज्ञा पीठ पेण्ड्रीकला-रापा में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की विधिवत पूजन एवं तीन कुंडी गायत्री महायज्ञ के साथ मातृ पितृ पूजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।प्रातः 7:00 बजे मां सरस्वती की विधिवत पूजा एवं 8:00 बजे से गायत्री महायज्ञ कर स्व बिमला देवी चन्द्राकर वाटिका में कदम का एक पौधा रोपित किया गया। तत्पश्चात भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023 24 में सम्मिलित हुए 11 विद्यालयों के परीक्षार्थियों को भोजन प्रसाद वितरण कर अतिथियों के द्वारा प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही जिन शिक्षकों एवं विद्यालयों ने अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया उन्हें भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम अतिति के एस पैंकरा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैंहामालगी एवं अध्यक्षता जगदीश प्रसाद जायसवाल जिला समन्वयक रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में शयम सुंदर मिश्रा, सम्मिलित सभी विद्यालयों के प्राचार्य , प्रधान पाठक एवं शिक्षक के साथ-साथ उपस्थित अभिभावक जन रहे। कार्यक्रम का शुरुआत मां सरस्वती की तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी माता-पिता अभिभावक एवं गुरुजनों का पूजन किया गया। इसके बाद सभी विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबका मनमोह लिया। इस बीच संगीत के विशेषज्ञ सम्माननीय युगल किशोर कुलमित्र द्वारा बहुत ही सुंदर-सुंदर भजनों का गायन किया गया। प्रज्ञा पुत्री भारती देवी साहू के द्वारा भी बहुत ही मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बच्चों को कड़ी मेहनत एवं शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। गायत्री विद्यापीठ के संस्थापक राम अवतार चंद्राकर ने सभी सम्मिलित 500 विद्यार्थियों को मंत्र लेखन एवं लेखनी से सम्मानित किया तथा मंत्र लेखन के लिए प्रेरणा दिए। इस पूरे आयोजन में कुमार चंद्राकर, देवी प्रसाद चंद्राकर , राजेश चंद्राकर, राहुल चंद्राकर,कलीराम चंद्राकर,तारकेश्वर चंद्राकर,मोहन राजपूत,सुनील तिवारी,नीलम धनकर, सालिकराम सभी शिक्षक /शिक्षिका गण हमारे सभी कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार के सभी सदस्य गण शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ पेण्ड्रीकला-रापा व कुमार जनरल एवं संध्या क्लाथ स्टोर कुण्डा के द्वारा किया गया।