पंडरिया-विकासखण्ड अंतर्गत कस्तुरबा ग़ांधी बालिका आवासीय विद्यालय दुल्ल्लापुर बाजार में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना अधीक्षिका कामिनी जोशी एवम पालकों अन्य शिक्षकों द्वारा की गई।सभी ने सरस्वती वंदना के साथ आरती की ततपश्चात प्रसाद, मिष्ठान का वितरण किया गया।


कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजा कर स्वागत में मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया तथा माता-पिता की आरती की गई। इस दौरान बच्चों द्वारा गीत ,कविता एवम नृत्य मेरे पापा सबसे प्यारे ,अम्बर से तोड़ा सामूहिक नृत्य देख मन को भाव विभोर हो गया।कामिनी जोशी द्वारा मातृपित्त दिवस मनाने की आवश्कता क्यों? एवम माता पिता का सदैव कर्जदार रहने उनकी देखरेख के संबंध में बताया गया।पालक अजय झारिया द्वारा भी मातापिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया।सभी पालकों ने अपने विचार रखे तथा पुलवामा में हुए शाहिदो को नमन करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की गई।






