संजय साहू अंडा। शैलदेवी महाविद्यालय, अंडा में बसंत पंचमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। यह पावन उत्सव प्रति वर्ष इसी प्रकार महाविद्यालय में मनाया जाता है। बसंत पंचमी माघ माह में बासंतिक नवरात्र (गुप्त) के शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को भगवती मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। माता सरस्वती की आराधना विद्या, बुद्धि, कला, संगीत और ज्ञान की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से की जाती है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं यजमान के रूप में श्री राजन दुबे, अध्यक्ष, शैलदेवी महाविद्यालय उपस्थित हुए। डॉ. के. एन. मिश्रा प्राचार्य एवं संयुक्त संचालक डॉ. रजनी राय सहित सभी संकायों के सहा. प्राध्यापक गण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। मां की प्रतिमा की स्थापना पूरे विधि–विधान के साथ की गई और उनकी पूजा गंध, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य आदि पंचोंपचार सहित पीले व सफेद रंगों के फूलों तथा अनेक प्रकार के मिष्ठानों द्वारा हुआ पश्चात अध्यक्ष महोदय सहित सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों द्वारा देवी को यज्ञाहुति प्रदान किए। दिव्य मंत्रोचार एवं यज्ञ के धुएं तथा जयकारे से संपूर्ण वातावरण पवित्र हो गया इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।



इसके उपरांत गोविंद भवन में अध्यक्ष महोदय द्वारा सृजन 2023–24 सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजित प्रतिभागियों को जिनमें क्रमशः होमेश देवांगन शा. अरमरीकला स्कूल, प्रथम, दानेश्वर शा. चंदनबिरही स्कूल, द्वितीय, एवम् गीतांजलि शा. गोरकापार स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें नगद पुरस्कार के साथ उपहार प्रदान करते हुए अन्य 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं “स्वयं का परीक्षण” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी विजित प्रतिभागियों को जिनमें क्रमशः मूलशंकर देवांगन कल्याण कॉलेज अहेरी, प्रथम स्थान, सुमित जैतवार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज, भिलाई द्वितीय स्थान एवं वेदप्रकाश देवांगन शैलदेवी महाविद्यालय, तृतीय स्थान प्राप्त किए जिन्हें नगद पुरस्कार के साथ उपहार प्रदान करते हुए 20 अन्य विजित प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रकार बसंत पंचमी का यह महान अनुष्ठान बड़ी प्रसन्नता और दिव्यता के साथ पूर्ण हुआ।






