पाटन।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में 14 फरवरी को बसंत पंचमी और मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती उत्तरा साहू सुनीता राव नंदकिशोर आडिल विद्या बंछोर उपस्थित थे।
आयोजन में शिक्षकों ने बसंत पंचमी के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर बच्चों की रंगोली पेंटिंग और कविता भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों ने अपने माता पिता की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया,इस अवसर पर शाला पहुंचे पालक भावुक हो गए उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में माता पिता के प्रति सेवाभावी बनने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर श्रीमती बीना वर्मा रमला यादव संगीता वर्मा कुसुम वर्मा कैशिक सरस्वती संगीता पूर्णिमा सहित अन्य उपस्थित रहे।







