पाटन।
शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण परेवाडीह (उतई) में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधिवत सरस्वती पूजा कर विद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा जितेन्द्र वर्मा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत महकाखुर्द परेवाडीह सुश्री अर्चना यादव ने की।
विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू,
डी. मानकर (सभापति, जनपद पंचायत पाटन),
श्रीमती चन्द्रिका कलिहारी (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन),
श्रीमती त्रिवेणी बंजारे (पूर्व सदस्य, जनपद पंचायत पाटन),
श्री भुनेश्वर प्रसाद साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत पतोरा),
श्री डुलेश्वर यादव (उपसरपंच, ग्राम पंचायत महकाखुर्द),
श्रीमती दामिनी यादव (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति)
उपस्थित रहे।
सरस्वती पूजा में मुख्य यजमान के रूप में राजेश तिवारी एवं पुनीता तिवारी (मोरिद) शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मोर संगी जहुँरिया मानस जस जगराता परिवार, धौराभाठा के कलाकारों द्वारा भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इस अवसर पर ग्रामीण बीसहत यादव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा ग्राम परेवाडीह एवं महकाखुर्द के समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।







