डंगनिया स्कूल में बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया


शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया विकास खण्ड पाटन में बसंत पंचमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती पूजा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि श्री तुलेश्वर साहू के आतिथ्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। प्रधान पाठक श्री आर.के. घोरमोड़े ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। यह दिन विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और विद्या के उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रबंधन समिति सदस्य अजय साहू, तुलेश्वर साहू, संतोष नगारची, धारणी वर्मा, अजय वर्मा, संतोष ठाकुर, शिक्षिका वीणा साहू सहीत पालक गण उपस्थित थे।