दरबार मोखली स्कूल में बसंत पंचमी का आयोजन…छात्रों-शिक्षकों ने किया मां सरस्वती का पूजन

पाटन।पूर्व माध्यमिक शाला दरबार मोखली में आज बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर मां सरस्वती का विधिपूर्वक पूजन किया।
शिक्षक राकेश कुमार साहू के द्वारा माँ सरस्वती की विधिवत पूजा कराई गई। पूजन के बाद बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना, जसगीत की प्रस्तुति दी गई साथ ही बच्चों ने ये भी बताया कि बसंत पंचमी का आयोजन क्यों किया जाता है।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती हीरा वर्मा सुनीता राव एन के आडिल केके ध्रुव उपस्थित रहे।