Bastar Lok Sabha Election result 2024: इस बार भगवा रंग में रंगा बस्तर, बीजेपी के महेश कश्यप जीते, कवासी हारे

Bastar Lok Sabha Election result 2024

छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जीत हासिल की है। उन्होंने 55 हजार 245 वोटों से जीत हासिल की है। कश्यप को 4 लाख 58 हजार 398 वोट मिले हैं। वहीं पूर्व मंत्री कवासी लखमा को 4 लाख 3 हजार 153 वोट मिले हैं। इस तरह जीत का अंतर 55 हजार 245 रहा। कुल वोट का प्रतिशत 45.5 रहा।

बस्तर लोकसभा सीट छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक मानी जाती है। वर्ष 1951 से पहले लोकसभा चुनाव से लेकर वर्ष 1996 तक यह कांग्रेस की परंपरागत सीट हुआ करती थी, लेकिन साल 1996 में पहली बार यहां के लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को चुना। वर्ष 1998 से लेकर 2014 तक इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा। यह सीट अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है। 

यह सीट वर्ष 1952 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। यहां से दीपक बैज कांग्रेस के मौजूदा सासंद हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के बावजूद उन्होंने जीत दर्ज की थी। दीपक बैज विधानसभा चुनाव 2023 में चित्रकोट से चुनाव हार गए थे। बीजेपी ने इस बार कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को टक्कर देने के लिए बस्तर से महेश कश्यप को चुनावी मैदान में उतारा था।

 बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलिराम कश्यप यहां से लगातार 4 बार (1998 से 2009) सांसद रहे। वर्ष 2011 और 2014 में बीजेपी के दिनेश कश्यप यहां से सांसद बने। इस सीट पर पिछले डेढ़ दशक तक कश्यप परिवार का दबदबा रहा। वर्ष 2014 में बीजेपी के दिनेश कश्यप ने यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के दीपक कुमार को हराया था।

पहली बार चुनाव लड़े महेश कश्यप 
भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सक्रिय सदस्य और इन संगठनों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।