रिपोर्टर, प्रभा यादव

जशपुर। सन्ना थाना क्षेत्र हाड़िया चावल की शराब बनाने के लिए जड़ी लेने जंगल गए किसान पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। किसी तरह किसान जंगल से जान बचाकर भागा। भालू के हमले में किसान बूरी तरह घायल हाे गया था। तत्काल किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया।
जशपुर जिले के सन्ना चरभैया निवासी किसान कलमू राम उम्र 52 साल गांव में बनने वाले हड़िया चावल की शराब के लिए जड़ी लेने सन्ना के पूंजी पत्थल के जंगल में गया था। जड़ी ढूंढ़ते वक्त उसका सामना भालू से हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाता कि भालू ने उस पर हमला कर दिया। किसी तरह भालू से जान बचाकर किसान गांव की तरफ भागा।
गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने को घटना की जानकारी दी। जैसे ही घटना की खबर विधायक विनय भगत को मिली। उन्होंने वाहन की व्यवस्था कर घायल ग्रामीण को सन्ना अस्पताल पहुंचाया। सन्ना अस्पताल से उन्हें सचिव प्रदीप गुप्ता की मौजूदगी में प्राथमिक इलाज के बाद 108 के माध्यम से जिला अस्पताल जशपुर रेफर किया गया है, जहां ग्रामीण का उपचार किया जा रहा है।






