ईंट पत्थर और डंडे से मारकर किया लहूलुहान, शिकायत दर्ज कराने थाने का चक्कर लगा रहा है पीड़ित, पाटन ब्लॉक के अमलेश्वर थाना का मामला


पाटन। अमलेश्वर थाना में बीती रात करीब 8 से 9 बजे के मध्य मारपीट हुई है। जानकारी के।मुताबिक ग्राम झीट में रहने वाले राजू सार्वे गांव में बैठकर सामाजनके अध्यक्ष यशवंत से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही श्याम लाल सार्वे, गिरवर सार्वे, और गिरवर का पुत्र ने उनसे मारपीट करने लगे। राजू ने बताया कि तीनों ने ईंट, पत्थर, और डंडे से उनकी पिटाई की जिससे कि उसके कान, नाक और सिर में चोट आई। वे लहूलुहान हो गए। रात को ही राजू अमलेश्वर थाना पहुंचा उनका तत्काल एफ आई आर लिखने के बजाय आवेदन लेकर उसे रात में ही वापस भेज दिया। वे डरे सहमे रात को घर पहुंचे। सुबह फिर थाना गया लेकिन एफ आई आर लिखा ही नहीं। जबकि राजू के साथ मारपीट करने वाले तीनों लोग गांव में ही निडर होकर घूम रहे है। राजू ने बताया कि उनसे मारपीट करने वाले लोग गांव में चौक चौहारो पर यह कह रहे है कि उनका कोई कुछ बनी बिगाड़ सकता। इससे राजू के मन में काफी दहशत में है। वही राजू के परिवार वाले भी डरे सहमे हुए है। बताया जाता है कि अमलेश्वर थाना में एक पुलिस वाले है जो कि उसे बार बार वापस भेज रहे है।  आवेदन देने के बाद पीड़ित राजू तीन बार अमलेश्वर थाना का चक्कर लगा चुका है लेकिन अभी तक उनसे मारपीट करने वाला गांव में खुलेआम घूम रहा है।