कुम्हली में दुर्गा विषर्जन के दौरान मधुमक्खियों ने किया हमला…गाड़ाडीह उपस्वास्थ्य केंद्र में किया गया इलाज

पाटन।पाटन के ग्राम कुम्हली में आज दुर्गा माता विसर्जन कार्यक्रम के दौरान एक आपात स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कम से कम 40 लोग घायल हो गए। हालॉकि हमले में किसी के ज्यादा गम्भीर होने की जानकारी नही मिली है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, विसर्जन के समय क्षेत्र में मधुमक्खियों का झुंड मौजूद था। अचानक मधुमक्खियों के हमले से माहौल में अफरातफरी मच गई। कई लोग छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश करते नजर आए।

शाम 4.30 के आसपास सभी मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गाड़ाडीह पहुंचे जहां पर डॉ दीपक सिंह क्षत्रिय, नर्स श्रीमती नमिता चंद्राकर एवं उनकी टीम ने त्वरित उपचार किया गया। 40 मरीजों phc gadadih में उपचार प्रदान किया गया ।