मंत्री पद की शपथ लेने से पहले गणेश मंदिर और शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया, विधायक गजेंद्र यादव रायपुर के लिए राजभवन रवाना


दुर्ग। दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव आज मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने आज विद्युत नगर स्थित श्री गणेश मंदिर एवं शिव मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इसके बाद उनका काफिला यहां से सीधे राज भवन के लिए रवाना हुई। आज सुबह से ही गजेंद्र यादव से मिलने के लिए काफी लोग उनके घर में पहुंचे थे। उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और पूजा अर्चना करने के बाद भी रायपुर के लिए रवाना हुए।