पाटन। पाटन विधानसभा के ग्राम सांकरा में भरोसे का सम्मेलन का आयोजन 21 मई को किया जा रहा है। इस आयोजन में करीब एक लाख लोगों की शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन पहुंचकर पाटन के कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी कैसे करनी है इसकी रणनीति भी बनाई । साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भरोसे के सम्मेलन के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील भी किया। उन्होंने आज कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को भी खुले मंच से सुना और निराकरण का आश्वासन भी दिया।

बता दें कि पाटन विकासखंड के ग्राम सांकरा में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता भी शामिल होंगे । इसके अलावा राज्य के मंत्रिमंडल के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी, कांग्रेस कार्यकताओं सहित आम नागरिक भी दूर-दूर से आकर शामिल होंगे। इस महत्ती बड़ी आमसभा को देखते हुए आज पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तैयारी बैठक लिया। जिसमें उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि पाटन के सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के मेजबान हैं और वह दूरस्थ अंचलों से आने वाले कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों की सुविधाओं का ख्याल रखें ।

सभी आगंतुक व्यवस्थित रूप से कार्यक्रम में शामिल हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी गई ह वह अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने तैयार रहे। कार्यक्रताओं को संबोधित करते हुई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की कर्नाटक में बजरंग बली के गदा भरष्टाचारियो पर चला है। बजरंग बली अन्याय करने वालो के साथ नही रहता। भाजपा कहते थे कांग्रेस मुक्त भारत लेकिन अब धीरे धीरे भाजपा मुक्त भारत हो रहा है। हिमालय से लेकर समुद्र तट कर्नाटक तक कांग्रेस का सरकार है। दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है। उन्होंने कहा की विधानसभा के साथ साथ लोक सभा की तैयारी भी जुट जाना है किसानों को समय समय पर पैसा दे रहे है। उन्होंने कहा की छग की पहचान बन गई है आदिवासी नृत्य का आयोजन। गांव गांव में मानस गान का आयोजन कर रहे है। श्री राम वन गमन पथ का विकास कर रहे है। भाजपा के पास अब कुछ मुद्दा ही नही है। भाजपा ने जितने भी हितग्राहियों को साइकिल, राशन कार्ड, सिलाई मशीन सहित को समान बांटे है उसमे पूरा कमीशन लिया है। कांग्रेस के सरकार में सभी हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट पैसा जा रहा है। कुछ नही है तो भाजपा खाली पीली आरोप लगा रहे है। भाजपा गौठान जा रहा है ओर एक गौठान में 13 सौ करोड़ का भ्रष्टाचार का मामला उठा रहा है। जबकि उस गौठान में उतनी राशि का काम ही नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ में आई टी , ई डी गली गली में घूम रहे है। केंद्र सरकार का मूल उद्देश्य कांग्रेस सरकार को बदनाम करना है। चार साल में करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए हितग्राहियों के खाते में डाले है। जब डायरेक्ट खाता में पैसा जा रहा है तो घोटाला कैसा हो सकता है। भाजपा राम के नाम से वोट मांगते है। कांग्रेस सरकार राम वन गमन पथ का विकास कर रहा है। यही अंतर है भाजपा और कांग्रेस में । उन्होंने बताया की अब गोबर से बिजली बनाने का भी योजना सरकार बना रही है। स्वागत भाषण कांग्रेस का जिला अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने दिया। आभार व्यक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने किया। संचालन कृषि मंडी दुर्ग अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया। मंच पर
जिला संगठन प्रभारी गिरीश देवांगन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेंद्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, राजेश ठाकुर, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, हेमंत देवांगन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष संजय यदु, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, दुर्गा कमलेश नेताम, बीज निगम सदस्य शंकर बघेल, साख सहकारी समिति सेक्टर 1 के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम किरण चंद्राकर,खिलावन चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, बल्लू राय, त्रिभुवन यदु, बबलू मारकंडे, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड , जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा, सरपंच पुष्पा वर्मा, शशिकला सिन्हा, ब्लाक महिला अध्यक्ष जागेत्री साहू, वंदना वर्मा, त्रिवेणी बंजारे, मोरध्वज साहू, कांग्रेस नेता रजत शर्मा, बलदाऊ भाले, नीरज सोनी, प्रशांत शुक्ला, आदित्य तिवारी, लिलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, विनय पटेल, केदार कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, देवेश चंद्राकर, कमलेश वर्मा, ईश्वरी वर्मा, योगेश्वर वर्मा, संदीप कश्यप, रमन टिकरिहा, गालव वर्मा, छोटू बघेल, भेष आते, देव कुमार निषाद, मनीष पटेल, राकेश आडिल सहित अन्य मौजूद रहे।