रोड शो कर बोले भाजपा ने नगर में विकास के योजनाओं को बंद किया, स्वीकृत कार्यों के पैसों को भी वापस ले लिए
कुम्हारी
कुम्हारी पालिका क्षेत्रान्तर्गत निकाय चुनाव के चुनावी शोर थमने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर के विभिन्न वार्डों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क कर रोड शो के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती रामप्यारी थानेश पटेल एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के अलावा पालिका चुनाव सयोजक कौशल चंद्राकर वार्ड पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जनसंपर्क अभियान दोपहर 1 बजे से वार्ड क्रमांक 6 स्थित सतनाम भवन से प्रारंभ हुआ

जो वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 8 9 5 से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचा जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर विकास के योजनाओं को बंद करने के आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा शुरू से नगर वासियों के अधिकार छिनने का रहा है। नगर में विकास कार्यों के लिए आये स्वीकृत कार्यों के 67 करोड़ रुपयों को भाजपा सरकार द्वारा वापस ले लिया गया, नगर में पक्षपात की राजनीति की गई। गौठान योजना राजीव मितान योजना बंद कर दिए गए। उन्होंने प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के फसलों का दाम बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया।
उन्होंने अपनी योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि नगर में स्कूल, कॉलेज, सड़क, नाली, पानी, बिजली, उद्यान, गौठान, सामाजिक सामुदायिक भवन, सहित अनेकों विकास कार्य कांग्रेस शासन काल में किये गए। इस बार फिर नगर में कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर जो रुके कार्य है उसे पूरा करना है। उन्होंने प्रदेश की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के फसल का दाम बढ़ाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। नगर में जनसंपर्क कर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रामप्यारी थनेश पटेल सहित 24 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए भारी बहुमत से जीत के लिए समर्थन मांगा।
जनसंपर्क के दौरान पालिका चुनाव संयोजक कौशल चंद्राकर वार्ड प्रभारी सुजीत बघेल, गिरजाशंकर बंछोर, कमलेश चंद्राकर, वेंकट रमन्ना, अभिषेक शर्मा, के अलावा वार्ड के प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद थनेश पटेल प्रमोद चंद्राकर स्वप्निल उपाध्याय रामेश्वर सोनकर शांति बाई टंडन ललित सिंह राजपूत रामकुमार चक्रधारी मोहित पटेल विनय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड चुनाव पर्यक्षक शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन किये।