पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम बेलौदी में फैले कै-दस्त मामले को लेकर एसडीएम पाटन अधिकारियों की टीम के साथ बेलौदी पहुंचे। उन्होंने गांव में चल रहे स्वास्थ्य शिविर और उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने इसके बाद पाटन अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उपचार और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।
एसडीएम लवकेश ध्रुव ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार गांव में कैंप लगाकर निगरानी और उपचार का कार्य कर रहा है।
मौके पर तहसीलदार, बीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा गांव में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।






