रायपुर में कार्यकर्तासम्मेलन के लिए बेलरगांव मंडल की हुई बैठक

मौर्यधवज सेन

नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के राजधानी रायपुर में 9 सितंबर को आगमन को लेकर बेलर मडंल प्रभारी जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने बेलरगांव मंडल की आवश्यक बैठक लिया पटेल सामुदायिक भवन में तथा मंडल के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी के साथ शक्ति केन्द्र प्रभारी संयोजक सहसंयोजक और बुथ अध्यक्ष को कार्यक्रम में उपस्थित कराने की जिम्मेदारी सभी शक्ति केन्द्र प्रभारी को सौंपी गई तथा मंडल अध्यक्ष महामंत्री को सभी केंद्रों तक वाहन व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।बैठक में मंडल अध्यक्ष मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी, जनपद अध्यक्ष दिनेशवरी नेताम, नगरी जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि मौहन पुजारी, पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, शेखर आडील, अनुसूचित जनजाति मौर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र नेताम, नगरी मडंल महामंत्री हृदय साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री सत्यवती नेताम,युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश साहू,युवा मोर्चा महामंत्री चुममन साहू, लिलेश प्रजापति, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोनू साहू,सजंय शाडिलय,डाकेद्र कश्यप,मनोहर सोनवानी, भुवनदास मानिकपुरी, गणेशिया मरकाम, रामसिंह मरकाम, करण सेन, सोहन साहू,गोवर्धन नेताम,कोमलसिंह पटेल,गणेश साहू, वैददास मानिकपुरी,हुमन बिसेन सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी ,एवं कार्यक्रर्तागण उपस्थित थे।