राममय हुआ बेल्हारी : रजत उत्सव रामायण मेला के समापन के साथ नई टीम की घोषणा….बेल्हारी में स्वर्ण जयंती का संकल्प पारित,अहिवारा और बोड़रा गुरुर सहित अन्य मानस दलों को मिला धनुर्धर सम्मान

पाटन।युवा मित्र मंडल की ओर से बेल्हारी में आयोजित में रजत जयंती रामायण मेला महोत्सव के समापन के साथ स्वर्ण जयंती वर्ष के लिए आगाज हो गया है ,इसके लिए नई टीम की घोषणा मंच से किया गया,जिसमें भूषण चन्द्राकर,मोहित निषाद,संदीप शर्मा,अमित राठी,ईशु बंसोड़,अंकित शुक्ला सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी देकर संकल्प दिलाया गया,नए सदस्यों ने मानस आयोजन समिति के सभी वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान देकर आशीष लिया ! मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष चन्द्राकर ने रजत जयंती वर्ष को ऐतिहासिक बनाने और सफलता दिलाने के लिये सभी का आभार जताया और कहा कि रामायण एक ऐसा दर्पण है जो इस सच्चाई को दिखाता है कि हम राम की राह चल रहे या रावण की तरह जीवन बिता रहे है ! समापन समारोह में श्रीराम भक्त टोली दक्षिण पाटन के अध्यक्ष किशोर साहू ने कहा कि बेल्हारी के इस पवित्र आयोजन ने अनेक मामलों में सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े है कार्यक्रम में भव्यता के साथ दिव्यता का समावेश होना इसकी सार्थकता बयां कर रहा है,अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता एवं सरपंच नेतराम निषाद ने कहा कि अयोध्या की पावन जन्मभूमि में प्रभु राम के विराजमान होने का हर्ष सर्वत्र व्याप्त है बेल्हारी की धरा भी अयोध्या जैसी चमक रही है ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हलधर महमल्ला,समाजसेवी रफीक खान,प्रदीप तोमर,ग्राम पटेल संतोष राठी ने मानस अनुष्ठान की सफलता के लिये बधाई दिया ! आयोजन में पुरुष वर्ग में श्रीराम किंकर मानस मंडली अहिवारा महिला वर्ग में विन्ध्वासिनी महिला मानस परिवार बोडरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम क्रम में स्थान हासिल कर धनुर्धर सम्मान प्राप्त किया,इसी तरह भिम्भौरी व रेंगकठेरा द्वितीय,बांधाबाजार महाराष्ट्र,नहर खपरी तृतीय,चैनगंज व भोथली चतुर्थ तथा गोड़ेला व खर्रा को पांचवा स्थान मिला जिन्हें समापन समारोह में सम्मानित किया गया ! इस दौरान रामसिंह बंसोड़,यादमल गोलछा, ताराचंद महतो,दीपक बंसोड़,रोमलाल अष्टबन्धु,बाबुलाल साहू,बिसहत साहू,दीपांशु महमल्ला,वेद अग्रवाल,जगत सिन्हा,अमरनाथ प्रजापति,पंचराम धनकर,संतोष लहरे,हरिश्चन्द्र साहू,हेमंत प्रजापति,बालमुकुंद नागवंशी,रामलाल साहू,उपस्थित रहे।