बेमेतरा : चंद्रशेखर परगनिहा बने जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री

बेमेतरा । जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा मे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप मे काफ़ी दिनों से सक्रिय छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज पूर्व राज प्रधान ग्राम पंचायत हसदा सरपंच चंद्रशेखर परगनिहा को बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी मे महामंत्री के रूप मे नियुक्त किया गया है। इस अवसर उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बेमेतरा विधानसभा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, शिवा चन्द्रवंशी, आशीष परगनिहा,दीगम्बर परगनिहा, मूलचंद कुर्रे,ओम साहू, विनोद चन्द्रवंशी, ग्राम पंचायत तेलगा सरपंच राजेश नायक, बसंत नायक, बलदाउ परगनिहा, अरुण परगनिहा, राजेन्द्र वर्मा, टिकेन्द्र परगनिहा आदि के द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी है। महामंत्री बनायें जाने पर चंद्रशेखर परगनिहा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आशीष छाबड़ा जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारीयों को धन्यवाद ज्ञापित किया और आकांक्षाओं के अनुरुप कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाने हेतु अथक प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्रशेखर परगनिहा ने कांग्रेस कमेटी के केन्द्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारियों व जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।