पदोन्नति में उपेक्षा को लेकर बेमेतरा नवागढ़ के सहायक शिक्षकों ने महाफैडरेशन प्रमुख से की चर्चा

बेमेतरा । सहायक शिक्षकों के पदोन्नति को लेकर प्रदेश के हजारों शिक्षक नियमों में विभेद को लेकर हालाकान हो रहे हैं ।एक तरफ जहां शासन ने समय-सीमा निर्धारित कर दिया है तो दूसरी ओर विभिन्न संभाग और जिलों में अधिकारियों द्वारा अलग अलग नियमावली में पदोन्नति की प्रक्रिया अपना रहे हैं । इस बात को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन के प्रमुख राजेश पाल ने कई बार मंत्रालय और लोक शिक्षण संचालनालय के चक्कर लगाकर सभी बातों को विस्तार से आला अधिकारियों और माननीय मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी और ओ एस डी आशीष वर्मा जी के समक्ष रखा परिणामत: संचालनालय से स्पष्ट आदेश जारी हो गया। अपितु कुछ जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की मनमानी थम नहीं रहा। एसा ही एक मामला दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिला का भी है जहां के पदोन्नति में डबल स्नातक को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। बेमेतरा जिला के ऐसे सैकड़ों ‌सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन प्रमुख राजेश पाल के नाम एक पत्र लिखकर इस मसले पर सहयोग करने की बात कही है। यहां आपको बताना चाहेंगे कि इस पत्र में ऐसे बहुत से सहायक शिक्षक वे हैं जो अन्य संगठन में जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारी है ।मगर इन्हें कहीं से सहयोग न मिलता देख छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन के प्रदेश अध्यक्ष ने इनके मांग को जायज मानते हुए सहयोग का पहल कर जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा से संपर्क किया मगर किसी कारण से उनसे सम्पर्क नहीं हो सका। सहायक शिक्षकों ने अध्यक्ष राजेश पाल को बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय बेमेतरा द्वारा उनके डबल स्नातक को स्वीकार करने में आनाकानी किया जा रहा है जबकि इस संबंध में संचालनालय से निर्देश जारी किए जा चुके है और नवागढ़ सहित बेमेतरा को मिलाएं तो 50 से 60 सहायक शिक्षक ऐेसे हैं। अतः उनका कहना है कि अन्य जिलों में जब डबल स्नातक को स्वीकार किया जा रहा है तो बेमेतरा जिला में क्यों नहीं। महाफैडरेशन के अध्यक्ष राजेश ने कहा है कि वे एसे सहायक शिक्षक साथियों के मान सम्मान का खयाल रखते हुए उनके द्वारा महाफैडरेशन प्रमुख को जारी सैंकडों सहायक शिक्षकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र को सार्वजनिक नहीं करेंगे मगर वे उनके हित में संघर्ष करेंगे और संयुक्त संचालक दुर्ग हो या संचालनालय के आला अधिकारी हो सभी सक्षम व जिम्मेदार अधिकारियों से ज्ञापन सह चर्चा करेंगे। बेमेतरा के ऐसे सभी सहायक शिक्षकों को राजेश पाल ने महाफैडरेशन पर विश्वास व हक जताने को लेकर धन्यवाद दिया और साथ देने का भरोसा दिलाया।