पाटन। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ हितग्राहियों को मिल रहा है। नगर पंचायत पाटन के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथि पर मोबाइल मेडिकल यूनिट की गाड़ी पहुंचती है। जिससे कि मरीज के उनके निवास के पास ही स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।

इससे मरीजों को अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराने के लिए ज्यादा दूर जाना भी नहीं पड़ता बता दे की स्वास्थ्य विभाग एवं नगरी प्रशासन विभाग के समन्वय से यह कार्य हो रहा है । नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डों में लगातार स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल यूनिट वार्ड में पहुंच रही है ।अब तक के 6 साल से अधिक कैंप लगाए जा चुके हैं ।जिसमें 40000 से अधिक हितग्राहियों को इस योजना के तहत लाभ मिला है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमन्त्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पाटन नगर पंचायत क्षेत्रान्तर्गरत 15 वार्डो में 600 स्वास्थ्य कैम्प आयोजित कर 40 हजार से अधिक मरीजो का इलाज कर 16 हजार मरीजो का लैब टेस्ट 34 हजार मरीजों निःशुल्क दवाई वितरण किया गया । मोबाइल मेडिकल यूनिट में 41 प्रकार का लैब टेस्ट 170 प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहता जिनका लाभ पाटन निकाय नागरिकों के साथ आस पास के ग्रामीण भी के रहे है।






