पाटन। ग्राम पंचायत लोहरसी के राशन कार्ड हितग्राहियों को आज नया राशन कार्ड का वितरण किया गया। इनमें एपीएल कार्ड धारी के अलावा निशक्त कार्ड के हितग्राही शामिल थे। बताया जा रहा है कि राशन कार्ड वितरण के प्रथम दिवस करीब 100 हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा लगातार नया राशन कार्ड का वितरण जारी रहेगा। ग्राम पंचायत लोहरसी में आज राशन कार्ड वितरण के लिए मुनादी कराई गई थी। हितग्राहियों अपना राशन कार्ड लेने के लिए ग्राम पंचायत पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्ष लोकमनी चंद्राकर एवं ग्राम पंचायत लोहरसी सिंह के सरपंच श्रीमती इंदु बंटी निर्मलकर ने राशन कार्ड वितरण की शुरुआत सांकेतिक रूप से 8 से 10 हितग्राहियों को वितरण करके किया। इसके बाद सभी राशन कार्ड की तरह कार्यों को बारी-बारी से राशन कार्ड का वितरण किया जा रहा है । इस अवसर पर हितग्राहियों के अलावा ग्राम पंचायत के पंचगंद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व अमित आनंद भी मौजूद रही।







