हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ, नगर पंचायत पाटन के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन, भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना से लाभान्वित हितग्राही

पाटन।
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत पाटन के सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि यह आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जुड़ा रहा, जिससे पाटन की जनता सीधे प्रदेश स्तर के कार्यक्रम से सहभागिता कर सकी।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राहियों को संबोधित किया और योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन मजदूरों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है और यह योजना उनके जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सांकेतिक रूप से 10 हितग्राहियों को राशि का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, सीएमओ हेमंत वर्मा, उपाध्यक्ष निशा सोनी, सभापति एवं पार्षद नेहा बाबा वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, केवल देवांगन, जितेंद्र निर्मलकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।