मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना का मिल रहा लाभ, पाटन डिवीजन में लग रहा शिविर


पाटन। पाटन विद्युत वितरण केंद्र में मुख्यमंत्री बिजली बिल योजना के तहत शिविर लगाया गया। जिसमें अब तक 16 सक्रिय उपभोक्ता ने पंजीयन कराया। जिसमें 153906 रुपए जमा की गई। और इन उपभोक्ताओं समाधान योजना के तहत 81526 रुपए की छूट दी है। उसी तरफ असक्रिय उपभोक्ताओं ने 74828 रुपए जमा किए। जिसमें इन उपभोक्ताओं को 106922 रुपए का छूट का लाभ मिला। शिविर में मुख्य कार्यपालन अभियंता बी पी दीपक, कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार साहू ने उपभोक्ताओं को इस योजना से संबंधित पूरी जानकारी दी। इस दौरान कार्यालय के स्टाफ के अलावा उपभोक्ता की मौजदगी रही। जानकारी के मुताबिक पाटन डिवीजन में 235 सक्रिय उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। जिनमें से अभी तक 162 उपभोक्ता ने रजिस्ट्रेशन करवा कर योजना का लाभ ले रहे है। यह शिविर अलग अलग वितरण केंद्र में 30 मार्च तक जारी रहेगा। पाटन डिवीजन के द्वारा इस योजना का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे कि पात्र उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके।