पाटन (दुर्ग): विकासखण्ड स्रोत केन्द्र (समग्र शिक्षा) पाटन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र देवांगन एवं विकासखण्ड स्रोत समन्वयक श्री गुनेश्वर प्रसाद वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में समस्त संस्था प्राचार्यों एवम संकुल शैक्षिक समन्वयकों की अति महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न रखी गई थी। बैठक में मुख्य 21 एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई।

आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ का सफल क्रियान्वयन के ब्लॉक स्तर से रूपरेखा तय की गई , 17 सितंबर को दीप प्रज्वलन से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत होगी । 19 सितंबर को शासन के निर्देशानुसार पाटन ब्लॉक के सभी विद्यालयों में महाउत्सव मनाया जाएगा,
इस दौरान शिक्षक-पालक बैठक (PTM), पौधारोपण व न्योता भोज का भी आयोजन होगा।
प्रत्येक विद्यालय में चित्रकला व भाषण में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी । कक्षा 1ली से 8वीं की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 28 सितंबर को तथा कक्षा 9वीं से 12वीं की प्रतियोगिता 1 अक्टूबर को आयोजित होगी। इंस्पायर्ड अवार्ड में हर स्कूल से पंजीयन तत्काल पूर्ण करने कड़े निर्देश दिये गए। और बताया गया कि रसोइयों एवं अंशकालीन सफाई कर्मचारियों का श्रम विभाग में पंजीयन कराने पाटन ब्लॉक के समस्त विद्यालयों को 6 जोनों में विभक्त करके शिविर लगाया जाएगा। बीईओ श्री देवांगन जी द्वारा सभी पंजीकृत विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए और

यू-डाइस (U-DISE+), एस.एच.व्ही.आर. (SHVR) पोर्टल तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ की शत-प्रतिशत प्रविष्टि समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। साथ ही
4 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं हेतु एचपीवी (HPV) टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने कहा गया।
प्राचार्य से संवाद करते हुए कहा गया कि विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट बोर्ड व कंप्यूटर का प्रतिदिन अध्यापन में उपयोग सुनिश्चित कर पंजीयन संधारित किया जाए ।
आगे निर्देश दिया गया कि शिक्षकों की दैनिक डिजिटल उपस्थिति VSK ऐप से दर्ज होगी और इसी आधार पर वेतन आहरण प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान ब्लॉक स्तर पर होगा साथ ही निर्देशित किया गया कि शाला समय के पश्चात अर्थात 4 बजे के बाद ही सभी तकनीकी समस्या को लेकर ब्लॉक कार्यालय में शिक्षक आये।
सीएसी नितेश कुमार साहू (गोंडपेण्ड्री) द्वारा शालाओं में प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु ‘प्रतिभा सम्मान योजना’ (PSY) की रूपरेखा व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही बीईओ और बीआरसी ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पाटन विकासखण्ड से चयन का ग्राफ बढ़ाने हेतु विशेष कार्ययोजना बनाने के लिए सीएसी के साथ संकुल में प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों से भी चर्चा किया गया और और योजना बनाई कि

चयनित बच्चों को संकुल स्तर पर विशेष मार्गदर्शन दिया जायें तथा विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट बोर्ड व आईसीटी लैब के माध्यम से सघन तैयारी कराई जाएगी ,जिनका माँनिटरिंग ब्लॉक लेवल से किया जाएगा ।
इस सभी 21 एजेंडा पर माँनिटरिंग करने के लिए विकासखंड स्तर पर ब्लॉक नोडल भी बनाये गये ।






