


नगरी/सिहावा, बेलरगांव । वनांचल स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी स्थित शालाओं में अध्ययनरत स्कूली बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ, फिटनेस, खेल गतिविधि योग के प्रति जागरूक करने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त संस्था प्रमुखों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित किये है | इस सम्बन्ध बी.ई.ओ. सिंह ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन.एच.एम् द्वारा विकासखंड के चिन्हित ग्राम पंचायतों में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर संचालित किया जा रहा है|






