पाटन। एकीकृत बाल विकास परियोजना,पाटन द्वारा चंदू लाल चंद्राकर महाविद्यालय पाटन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा विश्व स्तनपान सप्ताह थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सीता साहू, जनपद सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास समिति पाटन और विशिष्ट अतिथि के रूप में संकल्प रॉय नोडल अधिकारी साईबर सेल, व श्रीमती नंदा गुरुवार प्राचार्या महाविद्यालय पाटन, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती छाया वर्मा, आरिफ खान हैकिंग एक्सपर्ट, विनीता गुप्ता जिला मिशन समन्वयक, शिल्पी उपाध्याय हब से,चंद्रप्रकाश पटेल परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाईन, विभा साहू, नेमेश्वरी सेन आई सी पी एस,पर्यवेक्षक नम्रता तिवारी, झरना दास, समता सिंह, तिलोत्तमा मोटघरे ,मेघा जावलकर, उर्वशी देशलहरे, ममता साहू, सुनीता पुसाम, कॉलेज की बालिकाएं और पाटन आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं उपस्थित थे, प्राचार्या डॉ नंदा गुरुवारा द्वारा आई वाई सी एफ तथा न्यूट्रीशन की जानकारी दी गई , श्री संकल्प रॉय द्वारा साईबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई और परियोजना अधिकारी छाया वर्मा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महाविद्यालय की बालिकाओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी आदि में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया और प्रथम, द्वितीय तृतीय आने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।







