बेज़ुबा सेवा समिति ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

पंडरिया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर बेजुबा सेवा समिति द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह आयेजन का दूसरा वर्ष है।बेजुबा सेवा समिति द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा समिति के संयोजक सुमीत तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई सुमीत तिवारी का कहना है कि वे 6 वर्षो से सेवा कार्य कर रहे हैं। इस आयोजन में हर वर्ष स्कूल प्रबंधक,प्राचार्य सहित सभी स्कूली बच्चे और उनके माता पिता के साथ क्षेत्र के व्यापारी समाज सेवा में लगे प्रबुद्ध लोग राजनिति जीवन से जुड़े लोगो का महत्त्वपूर्ण योगदान रहता है। नगर के ज़िम्मेदार मातृ शक्ति का महत्त्वपूर्ण योगदान इस आयोजन को मिलता है।प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष विहिप चंद्रशेखर वर्मा इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे।श्री वर्मा ने कहा हमे खंडित भारत जोड़ कर अखंड भारत बनाना है।जिसमे आज के युवाओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।वही प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक विशेषर पटेल व प्रांत किसान कार्य प्रमुख आरएसएस उत्तर यादव ने भी सम्बोधित किया।
मुख्य अतिथि व नगरवासियों की मौजूदगी में भारत माता की 31दीपो में महाआरती की गई।
इस आयोजन में बेजुबा सेवा समिति के मृगेंद्र राजपूत,अपेंद्र चौबे, तेज प्रकाश तिवारी बाबा,शुभेंद्र राजपूत,किशन पुस्पेंद्र पाठक, अग्रज पाठक, तनिस्क तिवारी,पिंटू कारे, जय बर्मन सहित की कन्या व मातृ शक्ति व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
भारत माता की झाँकी में 75 मीटर तिरंगा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती रही
75 मीटर का तिरंगा जिसे सभी देश भक्त ने संभाल रखा था। 100 मीटर से अधिक लंबे इस शोभायात्रा में भारत माता की झाकी आगे चलती रही, जिससे इस आयोजन की शोभा बढ़ती जा रही थी।