पाटन। ग्राम देवादा में आज शुक्रवार से भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। शर्मा परिवार द्वारा स्व श्रीमती सावित्री शर्मा की स्मृति में कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य पंडित रामकृष्ण महाराज होंगे। कथा के आयोजक केपी शर्मा सहित पूरा दुबे परिवार है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। आज पहले कलश यात्रा निकाली जाएगी।
