तर्रा में 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन, मानस केसरी पंडित प्रमोद शास्त्री होंगे कथा वाचक

पाटन। ग्राम तर्रा में भागवत कथा का आयोजन 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। सरपंच डॉ योगेश चन्द्राकर ने बताया कि 17 अप्रैल को कथा की शुरुआत होगी। कथा वाचक मानस केसरी पंडित प्रमोद शास्त्री तथा कथा वाचक राजा पाठक होंगे। 17 अप्रेल को कलश स्थापना, वेदी पूजन, के साथ भागवत कथा की शुरुआत होगी। पहले दिन भागवत कथा के महात्म्य पर कथा प्रवचन होगी। 18 अप्रैल को परीक्षित जन्म, सुकदेव कथा, वराह अवतार, 19 अप्रैल को कपिल अवतार, सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत कथा, 20 अप्रैल को नाम महिमा, नरसिंह अवतार, अजामिल चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, हरि मोहनी अवतार, 21 अप्रैल को वामन अवतार, श्री राम कथा, श्री कृष्ण अवतार, 22 अप्रैल को श्रींकृष्ण बाल लीला, 23 अप्रैल को रूखमणी विवाह, 24 अप्रैल को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, 25 अप्रैल को हवन, गीता उपदेश, तुलसी वर्षा, महाभण्डारा का आयोजन होगा।