पाटन। ग्राम कसही में 4 जून से 12 जून तक भागवत की का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक पंडित वासु मोहन दुबे चीचा वाले होंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1.50 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक है। कथा के प्रथम दिवस 4 जून को सुबह 9 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी शाम को कथा शुरू होगी। पहले दिन वेदी पूजन, गौकर्ण कथा सुनाई जाएगी। 5 जून को परिक्षित जन्म कथा, सुकदेव आगमन, 6 जून को कपिल गीता, सती पार्वती, ध्रुव चरित्र कथा। 7 जून को भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र कथा। 8 जून को श्री राम अवतार, श्री कृष्ण अवतार, 9 जून को बाल लीला, माखन लूट, गोवर्धन पूजा ,57 भोग, 10 जून मथुरा लीला, रूखमणी विवाह, 11 जून को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, चढ़ोत्तरी, तुलसी वर्षा, 12 जून को गीता पाठ, हवन, पूर्णाहुति, कपिल तर्पण होगी।

- May 28, 2024