पाटन ब्लॉक के रानीतराई में भागवत कथा का आयोजन


पाटन।  ब्लॉक के ग्राम रानीतराई में आगामी 25 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक हरिशंकर वैष्णव श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक विजय वर्मा एवं लता वर्मा हैं। कथा का आयोजन रानीतराई बस स्टैंड परिसर में किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।