कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा, ग्राम चुनकट्टा में धार्मिक माहौल


पाटन।
ग्राम चुनकट्टा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कथा वाचन पंडित आचार्य आशुतोष वैष्णव द्वारा किया जा रहा है। प्रथम दिवस कलश यात्रा के पश्चात विधिवत वेदी पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद कथा के दौरान गोकर्ण महात्म्य की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में भागवत यदु, श्रीमती भारती यदु, तिलक राम यादव एवं धनी बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भक्तगण उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे गांव में धर्म और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा।