रामपुर में 8 दिसंबर से होगा भागवत कथा शुरू, भागवत सिंधु आचार्य श्रीकांत त्रिपाठी व बाल विदुषी कु शीघ्रता त्रिपाठी सुनाएंगे कथा प्रवचन


भखारा। ग्राम रामपुर  ( भखारा) जिला धमतरी में 8 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। व्यास पीठ पर सुविख्यात भागवत मनीषी भागवत रसिक भागवत शुकदेव आचार्य श्रीकान्त त्रिपाठी जी पूज्या शीघ्रता त्रिपाठी एवं उनकी सुपुत्री बाल विदुषी कु शीघ्रता त्रिपाठी  जी अपने श्रीमुख से भागवत कथा का रसास्वादन करायेंगे।  कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी।