चिंगरी में साहू समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त कर्मा माता जयंती

अंडा। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिंगरी में साहू समाज द्वारा भक्त कर्मा माता जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकत्रित होकर माता कर्मा की पूजा-अर्चना की तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने माता कर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा त्याग, भक्ति और सेवा की प्रतीक हैं, जिनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और भाईचारा कायम रखा जा सकता है।
इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति भाव में लीन रहे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस आयोजन में समाज के अध्यक्ष डोमन लाल साहू, डा. नेमलाल साहू, अलख राम साहू, मालिक राम साहू, डा. के. एल. दिल्लीवार, बी. एन. भरद्वाज, रेखलाल पटेल, मोहन दिल्लीवार, भारती साहू, पुर्णिमा साहू, चन्द्रहांस साहू, बाला राम साहू, सुखनंदन साहू, पोषण साहू सहित साहू समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।