सोमनापुर नया के छात्र भानुप्रताप का संभाग स्तरीय विज्ञान,पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए हुआ चयन

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । 20 वी राज्यस्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के कक्षा 10 वी के छात्र भानूप्रताप पटेल ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे प्रोजेक्टर माडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसका चयन संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी के अयोजन का उद्देश्य बच्चो के द्वारा गणित,विज्ञान और पर्यावरण के प्रति भय को दूर कर उनके रुचि बढ़ाना था। इससे आगे उनमें अविष्कारक,सृजनात्मक कौशल की खोज की जाएगी। संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित होने पर व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदीवान,महेंद्र कंठले,शकून पाटले,सीएसी शत्रुघ्न डडसेना ने हर्ष व्यक्त किया।