

पंडरिया । 20 वी राज्यस्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया के कक्षा 10 वी के छात्र भानूप्रताप पटेल ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मे प्रोजेक्टर माडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसका चयन संभाग स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी के अयोजन का उद्देश्य बच्चो के द्वारा गणित,विज्ञान और पर्यावरण के प्रति भय को दूर कर उनके रुचि बढ़ाना था।






