पाटन। एसडीएम कार्यालय पाटन में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की करीब 13 सदस्यीय टीम अचानक पहुंची। टीम ने भारतमाला परियोजना के मुआवजा प्रकरण से संबंधित दस्तावेजों और फाइलों की करीब दो घंटे तक बारीकी से जांच की।
सूत्रों के अनुसार EOW अधिकारियों ने मुआवजा वितरण से जुड़े रिकॉर्ड, दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी ली। अधिकारियों के एसडीएम कार्यालय पहुंचने की खबर पूरे पाटन क्षेत्र में तेजी से फैल गई और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।
जानकारी के मुताबिक भारतमाला मुआवजा मामले की जांच अभी जारी है। हालांकि पाटन क्षेत्र में स्थिति अन्य स्थानों की तुलना में काफी बेहतर बताई जा रही है। जांच टीम ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।
फिलहाल EOW की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है







