भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल परिसर का होगा 25 दिसम्बर को वर्चुअल लोकार्पण ,पाटन नगर पंचायत ने शुरू की तैयारी


पाटन। नगर पंचायत पाटन द्वारा पुराना बस स्टैंड में अटल परिसर का निर्माण कराया गया है। वहां पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भाजपाई जी का प्रतिमा भी स्थापित किया गया है। लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। अति विशेष अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,होंगें अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव करेंगे। विशेष अतिथि सांसद विजय बघेल, विधायक पाटन भूपेश बघेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष रानीकेशव बंछोर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक उपस्थित रहेगें।