पाटन। आज सुबह सड़क दुर्घटना में भरर चौक पाटन के पास ग्राम खमहरिया निवासी भारत यादव की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजन को चार लाख रुपए देने की भी घोषणा की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा ने दी है। मुख्यमंत्री के इस सहृदयता के लिए उ मृतक के परिजन तथा यादव समाज ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।







