दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला दुर्ग की अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकार ने आज जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में नगर पंचायत पाटन की उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी एवं ग्राम तरीघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों ही कार्यकर्ता लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकार ने कहा कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने का विश्वास जताया है।







