श्री विष्णु धाम मंदिर  प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल ओटेबंद का स्थापना दिवस  मनाया

भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास — अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम लाल चन्द्राकर

अंडा।श्री विष्णु धाम मंदिर  प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल ओटेबंद का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष
कुलदीप साहू , अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम लाल चंद्राकार ,सेवा पखवाड़ा योजना के संयोजक भूपेंद्र निषाद सदस्य ईश्वर यदु, सिरसिदा से डॉ हीरालाल साहू , खेमन चंद्राकर, चंद्र प्रकाश साहू, इंद्रजीत चंद्राकर ,ग्राम ओटेबन्द से पुखराज निर्मलकर, अगेश यादव,उत्तम साहू, विकाश चंद्राकर,ढाल सिंह मंडावी तमोरा, शत्रुहन साहू देवरी, शोभाराम, उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम लाल चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र में सबको मिलेगा, भाजपा सरकार जैसे कि अभी प्रति माह महतारी वंदना योजना में जिसका नाम छुटा होगा,तो उसका नाम जोड़ा जायेगा । क्षेत्र में विकास कार्य सबके लिए होगा। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास होगा।