मौर्यध्वज सेन
नगरी/सिहावा,बेलरगांव।सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल बेलरगांव में भाजपा की स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल को कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में भाजपा का ध्वज रोहण, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं पार्टी के पुरोधाओं के तैल्यचित्र पर पूजा अर्चना करके बाईक रैली निकालकर गांव को भ्रमण किया।एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का श्रीफल से सम्मान कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हुमिंत लिमजा, सासंद प्रतिनिधि मोहन पुजारी, युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य मौर्यध्वज सेन, जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा उमेश साहु, बूथ अध्यक्ष भुवनदास मानिकपुरी, बूथ अध्यक्ष करण यादव, वरिष्ठ नेता निखिल साहु, राकेश देवांगन,टेकराम पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
