6 अप्रैल को बेलर मंडल के ग्राम बिरगुड़ी में मनाया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

नगरी/सिहावा, बेलरगांव।भारतीय जनता पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सादर अभिवादन बड़े हर्ष का विषय है कि आगामी 6 अप्रैल को हमारी गौरवशाली भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। इस विशेष अवसर पर पार्टी की रीति-नीति और अंत्योदय के संकल्प को दोहराने हेतु मंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आप सभी समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति इस उत्सव को और भी ऊर्जावान बनाएगी। अतः आप सभी से विनम्र आग्रह है कि निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। 6अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 10:00 बजे
बिरगुड़ी जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप जी के दुकान के पास में मनाया जाएगा। यह जानकारी हुमीत कुमार लिमजा अध्यक्ष भाजपा मंडल बेलरगांव
दीपक साहू ,मोनू साहू महामंत्री भाजपा मंडल बेलरगांव एवं जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मौर्यध्वज सेन के द्वारा दिया गया।