भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया का पाढ़ी शक्ति केंद्र में बैठक का हुआ आयोजन

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के ग्राम पाढ़ी शक्ति केंद्र में शुक्रवार को बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पंडरिया मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू, प्रभारी झयकुमार चंद्रवंशी ने बैठक लिया।कार्यकर्ता विस्तार हेतु वह भारतीय जनता पार्टी के उद्देश्य को लेकर के सभी शक्ति केंद्रों में बैठक लिया जा रहा है।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा में जोड़ने का आव्हान किया गया।बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नीलकंठ यादव, दीपक यादव प्रताप श्याम, पारस निर्मलकर , बलदाऊ निर्मलकर, अविलास मानिकपुरी , देव दास मानिकपुरी भारत पटेल ओमकार विश्वकर्मा सनी पटेल सूरज मानिकपुरी सियाराम पटेल नितिन कुमार, उमेश यादव, अश्वनी, राकेश,कमल पटेल, सुभाष, उपस्थित थे।