दुर्ग,।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला अध्यक्ष दुर्ग हिमांशु सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, दरबार मोखली मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल प्रभारी जिनेश जैन (भाजयुमो जिला दुर्ग) के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।
बूथ चलो अभियान और स्थापना दिवस: बैठक में बूथ चलो अभियान को गति देने और संगठन के स्थापना दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक बूथ पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई गई।
नक्सलवाद समाप्ति पर धन्यवाद प्रस्ताव: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रहे ऐतिहासिक प्रयासों और सफलता के लिए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
अंबेडकर जयंती की तैयारी: आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मंडल के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब की जीवनी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया।बैठक में उपस्थिति:इस अवसर पर मंडल प्रभारी जिनेश जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और हमें केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए समर्पित रहना है। बैठक ज्योति प्रकाश साहू मंडल अध्यक्ष, डॉ सुरेश साहू महामंत्री, चित्रसेन कलिहारी जनपद सदस्य भास्कर वर्मा जनपद सदस्य पुष्कर साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,आशीष बंछोर सरपंच तरुण चंद्राकर, पिंशु महिलांगे, गोपी चंद धर्मगुड़ी, रमेश बंछोर, निशांत बंछोर, शुभम साहू सहित दरबार मोगली मंडल के पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।






