श्रीमती भारती यादव बनीं नगर पालिका परिषद अमलेश्वर की एल्डरमैन, भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पाटन।। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता श्रीमती भारती यादव को एल्डरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती भारती यादव भाजपा नेता कैलाश यादव की पत्नी हैं और लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का सम्मान माना जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्रीमती भारती यादव के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ नगर पालिका परिषद को मिलेगा तथा वे नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।