

पंडरिया । भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया द्वारा मंगलवार को ग्राम मोहतरा खुर्द में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं व अन्य लोग बैठक में शामिल हुए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजना में किसान सम्मान निधि ,नल जल योजना ,साथ ही उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना महत्वपूर्ण योजना है। जिससे लोगो को लाभ मिल रहा है तथा लोगों के लिए हर्ष का विषय है।जबकि छत्तीसगढ़ के कांगेस सरकार की योजना नरवा घुरवा बारी आज भ्रष्टाचार के चरम सीमा में है। इस योजना में अपने कार्यकर्ताओं को समिति में सदस्य बनाकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।साथ ही जहां गौठान बना है, वहां गाय के चारे के लिए कुछ भी नहीं है ।साथ ही जो शेड लगाया गया है, वह सामान्य हवा में उड़ जा रहा है।किसानों को खाद के लिए गोबर खाद लेना आवश्यक कर दिया गया है। जिससे किसानों में आक्रोश है, क्योंकि उनके पास पहले से ही गाय है। वे अपने गाय से प्राप्त गोबर का खाद खुद बनाते हैं।कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता हर माह ₹2500 सौ रुपये देने की बात कही थी, साथ ही वृद्धा पेंशन को बढ़ाने की बात कही थी,जिसे नहीं दिया जा रहा है।वहीं प्रधानमंत्री आवास छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार ने बंद कर दी है, जिससे ग्रामीणों मद आक्रोश दिख रहा है, गरीब वर्ग इससे वंचित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने अंश की राशि तो उपलब्ध करा रही है,लेकिन राज्य सरकार अपने अंश की राशि नहीं दे पा रहे है। यह सरकार केवल वादाखिलाफी कर रही है।आने वाले समय में हम सभी युवा मिलकर के इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ,महामंत्री झय कुमार चंद्रवंशी, भुनेश्वर साहू महामंत्री ओबीसी मोर्चा, जगमोहन साहू गौकरण साहू , शत्रुहन सिंह खुसराम,श्रवण साहू, अनिल टेकाम, विकास पन्द्राम,बूथ अध्यक्ष जेठूराम निर्मलकर ,अजय साहू, मोहन साहू ,नरेंद्र साहू ,गेंद लाल माहरा ,वेदमणि यादव, भुनेश्वर निर्मलकर, मनीष यादव, चेतन साहू ,रमाकांत साहू, यमन साहू ,रामचंद्र, अशोक, रतिराम, मुकेश यादव, सुमित, टेकराम, हीराराम ,रोहित, कुलदीप, महेंद्र ,सीताराम ,अश्वनी ,दुर्गेश, वेदांत ,नरेंद्र, विनोद निषाद, कन्हैया ,जलेश्वर ,खेमचंद व बबलू साहू उपस्थित थे।






