पंडरिया-भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पंडरिया के मण्डल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया कि पंडरिया ब्लाक के स्कूल में हो रहे मरम्त कार्य पर कांग्रेसीयों द्वारा अपने ही कार्यकर्ताओं को टेंडर दिला कर काम कराया जा रहा है।जिससे निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टचार किया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि पंडरिया विकासखंड अंतर्गत लगभग 300 स्कूलों में मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।इस कार्य में अनियमितता अपनाई जा रही है। लोकल रेत (मिट्टी युक्त) व खराब गिट्टी व सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि छात्रों के साथ अन्याय हैं।छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल जाते हैं, कोई अनहोनी घटना हो जाते हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। लोगों के साथ छल किया जा रहा है।रिपेयरिंग का कार्य में छोटे से रिपेरिंग कर पूरा पैसा खाने के फिराक में हैं।10 लाख के काम में 10% भी काम नहीं हो रहा है। यह कार्य शिक्षा विभाग नहीं कर रहा है जबकि यह कार्य शिक्षा विभाग को करना था । स्पष्ट है कि स्कूलों के मरम्मत कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी जांच कर उचित कार्यवाही किया जाए अन्यथा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वाले में प्रमुख रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ,सांसद प्रतिनिधि रितेश सिंह ठाकुर ,झयकुमार चंद्रवंशी महामंत्री, शत्रुघ्न सिंह राज ,तेज प्रकाश तिवारी, गोल्डी यादव, राकेश चंद्राकर ,टेकराम वर्मा, अशोक पाल नर विजय शाक्य महावीर साहू ,संदीप साहू ,संजय जायसवाल, विक्की यादव, अशोक पाल,अग्रज पाठक उपस्थित थे।

- July 26, 2023